ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़स्वास्थ्यहरियाणा

नर सेवा नारायण सेवा के तहत एडवोकेट स्व. श्री जयपाल सिंह ढिल्लों जन सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से 18वां विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर सम्पन्न

नारनौल में ढिल्लों निवास पर आयोजित किया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 नारनौल में बुधवार को एसपी कोठी के सामने, ढिल्लों निवास, महेंद्रगढ़ रोड नारनौल पर समाजसेवी व आप पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र सिंह मटरू के द्वारा लगवाए गए 18वें निशुल्क नेत्र जांच शिविर कैंप में इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल, गुड़गांव के जाने-माने नेत्र जांच विशेषकों की टीम के द्वारा आधुनिक मशीनों से 1176 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। सभी को ट्रस्ट की ओर से निशुल्क चश्में व दवाईयां वितरित की गई।

            *इस निशुल्क कैंप में डॉक्टरों की टीम के द्वारा 146 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिनको एसी बस के द्वारा गुड़गांव हॉस्पिटल के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री व संस्था संयोजक रविंद्र सिंह मटरू व उनकी धर्मपत्नी दीपशिखा जी ने झंडी दिखाकर ढिल्लों निवास से रवाना किया। इस अवसर पर संस्था व आसपास के सहयोगी साथी मौके पर मौजूद रहे।*

                इस अवसर पर संस्था संयोजक रविंद्र मटरू ने बताया कि अब तक उनके जनसेवा ट्रस्ट के माध्यम से 17 हजार से ज्यादा लोगों की निशुल्क आंखों की जांच करवाई जा चुकी है और निशुल्क कैंप के द्वारा 2340 मोतियाबिंद के ऑपरेशन सफलता पूर्वक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अगला निशुल्क नेत्र जांच शिविर कैंप 26 जून को ढिल्लो निवास पर ही लगाया जाएगा। कैंप में पहुंचे आसपास के गांवों व शहर के लोगों का कैंप में पहुंचने पर व अपनी आंखों की जांच करवाने को लेकर रविंद्र मटरू ने सभी का आभार जताया।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button