उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति की अध्यक्षा मोनिका गुप्ता (आईएएस) व जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव महेश गुप्ता के मार्गदर्शन में आज रेडक्रॉस समिति व सड़क सुरक्षा संगठन के सहयोग से रेडक्रॉस भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान कैंप की अध्यक्षता रक्त कोष अधिकारी डाॅ. संगीता यादव ने की। कैंप में कुल 28 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
*रक्त कोष अधिकारी डाॅ. संगीता यादव ने कहा कि 18 से 60 वर्ष आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। हमारा किया हुआ रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने के काम आता है। इसलिए हमें समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए।*
इस मौके पर रेडक्रास कार्यालय इंचार्ज डा. एसपी सिंह ने बताया कि रेडक्रॉस की ओर से समय-समय पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहता है।
आरएसओ संगठन के सदस्य राजेश यादव, पुरुषोत्तम गुप्ता, सफी मोहम्मद, सुरेश संघी, वीरसिंह यादव, शिवकुमार मित्तल ने रक्तदाताओं को बैज लगाए। इस मौके पर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र वितरित किए।
*इस अवसर पर सहायक सुभाष चंद्र, राजकुमार व्यास सहित रेड क्रॉस के सभी कर्मचारी, आरएसओ एवं वॉलिंटियर्स मौजूद थे।*