देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा ज़िला राजकीय नाहटा चिकित्सालय में एम जी जीरावला परिवार के सहयोग से मरीजों को फ्रूट एवम पेय पदार्थ वितरण किए गए

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा ज़िला राजकीय नाहटा चिकित्सालय में एम जी जीरावला परिवार के सहयोग से मरीजों को फ्रूट एवम पेय पदार्थ वितरण किए गए। राजकीय नाहटा चिकित्सालय में आयोजित समारोह में अंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि दानदाता एम जी जीरावला परिवार द्वारा मातुश्री अमावी देवी पिताश्री मांगीलाल जी जीरावला की पुण्य स्मृति में गौतम चंद, अशोक कुमार, छगनराज, ललित कुमार, नरेश कुमार, पंकज कुमार जीरावला द्धारा राजकीय नाहटा चिकित्सालय में फ्रूट एवम पेय पदार्थ प्रदान करने पर सेवा कार्य की सराहना की, माता पिता, ईश्वर के साक्षात स्वरूप है, माता पिता की सेवा, प्रभु की सेवा है। I सरक्षक पारस मल भण्डारी ने समय समय पर जीरावला परिवार की सेवा, सहयोग को उल्लेखनीय कार्य बताया। केंद्र चैयरमेन धर्मेश चोपड़ा ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एल खत्री, नर्सिंग स्टाफ ऑफीसर विशनाराम को सामग्री प्रदान की गई, एवम नाहटा चिकित्सालय के स्टाफ के साथ दानदाता ने मरीजों को फ्रूट, पेय पदार्थ प्रदान किए। कार्यक्रम को में अंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 8 गणपत भंसाली, रीजन सचिव महेंद्र चोपड़ा जॉन चैयरमेन पवन नाहटा, जॉन सचिव जवेरीलाल मेहता, सचिव दलपत जैन, अशोक चोपड़ा, महावीर बोकड़िया, हीरालाल प्रजापति, सुरेश गोठी, गोतम दांती, भंवर लाल भंडारी,छगनराज, नरेश कुमार पंकज कुमार जीरावला सहित सदस्यों ने भाग लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button