अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री सेन जी महाराज की 724 वी जयंती समारोह का धूमधाम से हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

 तिजारा में होलीटीबा स्थित श्री सैन धर्मशाला में आज श्री सेन जी महाराज की 724वीं जयंती समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया! इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री श्री श्याम पदयात्रा सेवा समिति के संरक्षक प्रधान रतनलाल सैनी एवं संस्थापक कमल शर्मा उर्फ माधव रहे! इस मौके पर सैन समाज की प्रतिभाओं को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया! इस अवसर पर सेन समाज सम्राट समिति के जिला अध्यक्ष निरंजन सैन ने कहा कि आने वाले समय में समाज के लोगों को संगठित किया जाएगा और अगले साल से विशाल भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा जो भी बच्चे अच्छे नंबरों से पास होंगे व राजकीय नौकरी में लगेंगे उन्हें समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर कन्हैया लाल सेन, जय सिंह गुरुजी, पदमचंद सेन, पूरणमल सेन, राकेश वर्मा, चुन्नीलाल, राकेश गुरुजी, रवि सेन, मनोज, सुनील सेक्रेटरी, रामवीर हलवाई, मोहर सिंह, महेश व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button