अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
मॉडल स्कूल हींगवाहेड़ा के चार छात्रों का हुआ जेईई में चयन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर
तिजारा, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल हींगवाहेड़ा ब्लॉक तिजारा के चार विद्यार्थियों पीयूषआफरिया,
अनुज ,स्वस्ति जैन व तरूण का जेईई में चयन हुआ है।
प्रधानाचार्य रतनलाल सुथार ने बताया कि पीयूष आफरिया 95.83, अनुज 92.97, स्वस्ति जैन 89.17 तथा तरूण का 82.35 परसेंटाइल अंक के साथ जेईई में चयन हुआ है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि गत वर्ष भी छात्रा रितु पुत्री तेजपाल का आईआईटी जोधपुर व छात्र भारत वाडिया पुत्र जगदीप वाडिया का राजकीय मेडिकल कॉलेज अलवर में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ था विगत कई वर्षों से सीबीएसई 10 वीं व 12वीं बोर्ड के श्रेष्ठ परिणाम परीक्षा परिणाम रहे हैं। इस समय विद्यालय में 11वीं कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है अतः अभिभावक व विद्यार्थी विद्यालय समय में आकर प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य व स्टाफ ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

Subscribe to my channel


