देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भैरुदान पुगलिया चेरिटेबल ट्रष्ट के सौजन्य से पक्षियों हेतु पालसियों का वितरण

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
श्री डूंगरगढ़ 25 अप्रेल 2024, महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में भैरुदान पुगलिया चेरिटेबल ट्रष्ट श्री डूंगरगढ़ के मांगीलाल डा पूनम चंद मोहनलाल प्रेम कुमार बाफना निर्मल कुमार पुगलिया की हमेशा परहित की सोच रहती है। भैरूदान पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट केआर्थिक सौजन्य से पक्षियों हेतु पालसियों का वितरण राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति श्रीडूंगरगढ़ में शुरू किया गया । शुभारम्भ केअवसर पर संस्थाअध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने कहा कि जीव सेवा मनुष्य का कर्तव्य है, हमें पक्षियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं हेतु संवेदनशीलता के साथ सक्रिय रहना चाहिए । समिति सदस्य विजय महर्षि ने बताया कि 25 से 30 अप्रेल तक प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति न्यायालय के पास श्री डूंगरगढ़ में आमजन निः शुल्क पालसीए प्राप्त कर सकते है । भैरुदान पुगलिया चेरिटेबल ट्रष्ट के सेवा भावी निर्मल पुगलिया ने बताया कि पक्षियों हेतु 575 पालसीए एवं घोंसले वितरित किए जाएंगे । इस अवसर पर श्रवण कुमार भाम्भू, किशोर कुमार, नारायण सारस्वत, अनिल धायल, हरिराम पूनियां, हजारी सारण, परमेश्वर लाल, मुकेश कुमार, जयराम आदि उपस्थित रहे । संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने दानदाता भैरुदान पुगलिया चेरिटेबल ट्रष्ट एवं पुगलिया परिवार का आभार प्रकट किया । महापुरुष सम्मान समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ का प्रमुख संस्थान है। जिसमें उल्लेखनीय सेवा करने वाले विशिष्ट विशेष जनो का समय समय पर सम्मान किया जाता है।भेरूदान पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट के श्रीडूंगरगढ़ निवासी कोलकाता प्रवासी प्रसिद्ध चिकित्सक डा पूनम चंद पुगलिया जो रोगियों को स्थिति देखकर निशुल्क भी चिकित्सा करतें हैं। आपने 25 वर्षों तक श्री विसुदानंद होसपीटल में तथा वर्तमान में बड़ा बाजार भवानीपुर में सेवाएं दे रहे हैं।कोलकाता महानगर में डा पूनमचंद पुगलिया श्रीडूंगरगढ़ वासियों से विशेष स्नेह रखते हैं तथा हर कार्यक्रम में शामिल होते हैं। ट्रस्ट के निर्मल कुमार पुगलिया श्रीडूंगरगढ़ अनेको प्रमुख संस्थाओं में सक्रिय है तथा आर्थिक सहायता देते हैं। राजकीय चिकित्सालय में उपकरण व जरूरत मंदों की मदद करते हैं। गत वर्ष भी वृद्ध जनों को निशुल्क छडी गेडिया तथा आवश्यक साधन दिए।ऐसे सहृदयी जनों का लोग आभार व्यक्त करते हैं। डा पूनम चंद पुगलिया श्रीडूंगरगढ़ की प्रमुख चिकित्साल्य तुलसी सेवा संस्थान से भी जुड़े हुए हैं।

Subscribe to my channel


