देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों का समेकित विकास हुआ:- बांठिया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने बुधवार को जोधपुर में व्यापार प्रकोष्ठ के लोकसभा सम्मेलन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता का प्रत्येक मतदाता के पास जाकर केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी देकर भाजपा में पक्ष में मतदान करने की अपील करनी है।उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विदेशों में भारत की सम्मान बढ़ा है, बल्कि देश के भीतर भी गरीब, वंचित, किसान, महिला समेत सभी वर्गों का समेकित विकास हुआ है। इस दौरान संभाग सह संयोजक भाजपा अभिमन्यु सिंह,उधोग प्रकोष्ठ के सन्दीप सांखला ने भी सम्बोधित किया।धन्यवाद व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के श्रेणीक जैन ने दिया। बांठिया बाड़मेर जैसलमेर बालोतरा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान बांठिया ने सांसद देवजी भाई पटेल से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।

Subscribe to my channel


