बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बालोतरा दौरे के दौरान मुलाकात कर उनका स्वगात किया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने शनिवार को क्षेत्र के दौरे पर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नाकोड़ा रोड़ स्थित निजी रिसोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में मुलाकात कर उनका स्वागत किया।इस दौरान बांठिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा से मुलाकात कर उनका स्वागत करते हुए जानकारी साझा की।राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बाड़मेर से चुनाव लड़े जोगाराम डूडी के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका दुपट्टा पहनाकर भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद व समन्वयक मदन राठौड़, मंत्री के के विश्नोई, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल,पचपदरा विधायक अरुण चौधरी,
जिला सगठन प्रभारी राजेन्द्र बोराणा के साथ स्वागत किया एवं बधाई दी

Subscribe to my channel


