देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीमनोरंजनराजस्थान

शहर के जगन्नाथ मंदिर में रविवार शाम को कलिंगा भारती फाउंडेशन की तरफ से लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा

 

शहर के जगन्नाथ मंदिर में रविवार शाम को कलिंगा भारती फाउंडेशन की तरफ से लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनेक राज्यों से नन्हे मुन्ने लोक कलाकारों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्र की संस्कृति से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित करवाया गया है। इस दौरान भारत संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी की गई शब्द सुरभि पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा के समक्ष दीपक प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिवाड़ी नगर परिषद के अध्यक्ष शीशराम तंवर रहे तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ह्यूमन रिसोर्स मंच ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार दास, कलिंगा भारती फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार सामल और जगन्नाथ मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष नवीन किशोर रहे।

 कलिंगा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार सामल ने बताया कि इस महोत्सव में भारत के राजस्थान, हरियाणा, असम, कश्मीर , गुजरात सहित अनेक राज्यों से बड़ी संख्या में नन्हे मुन्ने कलाकार आए हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी कलाकारों ने अपनी संस्कृति को लोक नृत्य के माध्यम से दर्शाया है। कार्यक्रम के माध्यम से भारत की विविधता में एकता सहित वसुदेव कुटुंबकम की विचारधारा को प्रस्तुत किया गया है और रंगीली अद्भुत और अनुपम भारत की छटा को दिखाया गया है।

 कलिंगा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार सामल ने बताया कि कलिंगा भारती फाउंडेशन गत 10 वर्षों से देश की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने ,शहीदों का सम्मान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर सहित गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए गैर लाभकारी संस्था के रूप में काम कर रहा है। यह संस्था देश के अनेक राज्यों में लोक संस्कृति को जीवित रखने के लिए हमेशा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रफुल्ल कुमार बोहरा ,अनंत सामल, मलय सामल ,सलिल दास, रवि नारायण साहू, निरंजन त्रिपाठी, विष्णु प्रिय साहू, बबीता मिश्रा, निरुपमा पाल, एनसी ओझा, गोपाल मलिक, रुद्र प्रताप मोहंती, सुधांशु शेखर, प्रशांत पिपलानी, मेनका शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button