
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा चुनाव शुद्धि अभियान के अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान एवं सही चयन राष्ट्र के सही विकास के बैनर का विमोचन खरतर गच्छ आचार्य श्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वर जी एवं आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी शासन श्री सत्य प्रभा जी , विदुषी साध्वी श्री रति प्रभा जी के मंगल सानिध्य में किया गया। तेरापंथ भवन में आयोजित समारोह में अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय सह मंत्री ओम प्रकाश बांठिया ने लोकतंत्र के पर्व पर , अपने मौलिक अधिकार कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए सभी से *शत प्रतिशत मतदान* कर, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए तथा *सही चयन ,राष्ट्र के विकास* के लिए योगदान देने का अनुरोध किया।
अणुव्रत समिति बालोतरा अध्यक्ष अशोक सालेचा ने बताया कि इस अवसर पर ओसवाल समाज के अध्यक्ष शांतिलाल डागा, मंत्री महेंद्र मेहता ,पूर्व अध्यक्ष मदनराज चोपड़ा ,तेरापंथ सभा अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल, तेरापन्थ युवक परिषद
अध्यक्ष रोशन बागरेचा, मूर्ति पूजक संघ अध्यक्ष गणपतचंद पटवारी ,ललित , स्थानक वासी संस्थान मंत्री ओम बांठिया एवं पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा उपाध्यक्ष कमला देवी ओस्तवाल, मंत्री महेंद्र मेहता अणुव्रत समिति के सदस्य एवं जैन समाज के गणमान्य नागरिक, तेरापन्थ महिला मंडल सहित युवा वर्ग ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


