
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा, 20 अप्रैल। मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान अधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सतरंगी सप्ताह के चौथे दिन दिव्यांगजनों द्वारा ट्राई साइकिल रैली के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया गया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशों की अनुपालना में शनिवार को सतरंगी सप्ताह के तहत चौथे दिन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की निदेशिका गंगा चौधरी, विकास अधिकारी हीरालाल, स्वीप नोडल अधिकारी प्रभु राम चौधरी, जिला स्वीप प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. रामेश्वरी चौधरी, स्वीप सहयोगी भंवराराम झुरिया एवं दिव्यांगजन युवाओं ने रैली मे भाग लिया।
ट्राई साइकिल रैली आयोजन पंचायत समिति बालोतरा से उपखंड कार्यालय बालोतरा तक किया गया। जिसमें दिव्यांगजन युवाआंे, पंचायत समिति कार्मिकों तथा आमजन के साथ दिव्यांगजन वेलफेयर समिति अध्यक्ष गौतम बिठूजा, नसाराम प्रजापत चाँदेसरा , स्नेह मनोविकास विद्यालय बालोतरा के स्टाफ एवं छात्रों ने भी इस दिव्यांगजन रैली में भाग लिया
उन्होंने बताया कि सतरंगी सप्ताह के तहत चौथे दिन हरे कलर की थीम के साथ दिव्यांगजनों को शामिल करते हुए हम भी सक्षम-राष्ट्र भी सक्षम स्लोगन के साथ मतदाता जागरूकता ट्राई साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता के पोस्टर चिपका कर, स्टिकर लगाकर, कार्यालय पत्राचार पर मतदान मोहर अंकित कर मतदान दिवस 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम को 6 बजे मतदान अवश्य करने का संदेश दिया गया। इस रैली का आयोजन कर मतदान दिवस पर सभी जिलेवासियों से मतदान करने का आह्वान किया गया।

Subscribe to my channel


