उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखनऊ
कलेक्ट्रेट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल (NIC) में विधानसभा उप निर्वाचन के EVM और VVPAT मशीनों का प्रथम रैण्डमाईज़ेशन विधानसभा वार समस्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में किया गया।

संवादाता वशीम अहमद
19 अप्रैल 2024 लखनऊ
आज कलेक्ट्रेट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल (NIC) में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी लखनऊ श्री सूर्य पाल गंगवार के द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 और विधानसभा उप निर्वाचन के EVM और VVPAT मशीनों का प्रथम रैण्डमाईज़ेशन विधानसभा वार समस्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में किया गया।
रैण्डमाईज़ेशन प्रक्रिया में ज़िला निर्वाचन अधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती शुभी सिंह, अपर जिलाधिकारी भू अ प्रथम श्री धर्मेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवम राजस्व श्री राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी श्री अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती श्री राकेश सिंह, अपरनगर मैजिस्ट्रेट चतुर्थ श्री सचिन वर्मा, DIO NIC श्री कृष्ण मोहन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभय किशोर व समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया गया की 29 अप्रैल 2024 से केकेसी कालेज में मतदान कार्मिकों की ट्रेनिंग कराई जाएगी। जिसके लिए 96 EVM व VVPAT का मूवमेंट मोहनलागंज स्थित वेयरहाउस से केकेसी कालेज में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में किया जाएगा। रैण्डमाईज़ेशन का विवरण निमन्वत है:-
1) मलिहाबाद विधानसभा में 514 बैलट यूनिट, 514 कंट्रोल यूनिट और 546 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।
2) बक्शी का तालाब में 618 बैलट यूनिट, 618 कंट्रोल यूनिट और 657 VVPAT यूनिट का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।
3) सरोजनीनगर में 739 बैलेट यूनिट, 739 कंट्रोल यूनिट और 785 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।
4) लखनऊ पश्चिम में 525 बैलेट यूनिट, 525 कंट्रोल यूनिट और 558 VVPAT यूनिट का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।
5) लखनऊ पूर्व में 529 बैलेट यूनिट, 529 कंट्रोल यूनिट और 562 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।
6) लखनऊ उत्तर में 501 बैलेट यूनिट, 501 कंट्रोल यूनिट और 533 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।
7) लखनऊ मध्य में 430 बैलेट यूनिट, 430 कंट्रोल यूनिट और 457 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।
8) लखनऊ कैंट में 419 बैलेट यूनिट, 419 कट्रोल यूनिट और 445 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।
9) मोहनलालगंज में 506 बैलेट यूनिट, 506 कंट्रोल यूनिट और 538 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।
*10) विधानसभा उप निर्वाचन*
173 विधानसभा लखनऊ पूर्व में 533 बैलेट यूनिट, 533 कंट्रोल यूनिट और 567 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।

Subscribe to my channel


