नरसिंहपुरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति
मोदी की गारंटी झूठ की गारंटी – जीतू पटवारी…कहा इस बार नर्मदपुरम की सीट कांग्रेस की झोली में होगी

*नरसिंहपुर गाडरवारा*
*पत्रकार दीपक कौरव*
📕 *लोकसभा चुनाव में नर्मदापुरम नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के गाडरवारा की चीचली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने लोकसभा प्रत्याशी संजय शर्मा के समर्थन में आमसभा का संबोधन कर रोड शो किया और मंच से बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर बरसे जीतू पटवारी ने मोदी की गारंटी को झूठ और धोखे की गारंटी करार देते हुए कहा की 2014 में जब वह पहली बार प्रधानमंत्री बने और उन्होंने देश से जो वादा किया था….वह आज तक पूरा नहीं हुआ जीतू पटवारी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं पर भी तंज करते हुए कहा कि पहले पंक्ति पर बैठकर उन्हें फूल माला पहनाई जाती है फिर दूसरी पंक्ति में बिठा दिया जाता है …और फिर उनकी हालत कार्यकर्ताओं से भी बदतर हो जाती है और यही बीजेपी का चरित्र रहा है…. इतना ही नहीं पटवारी ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी झूठ की गारंटी है …? इस बार होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र की सीट कांग्रेस की झोली में होगी… प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी*

Subscribe to my channel


