देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

निर्भीक और पारदर्शी वातावरण का निर्माण करें कानून व्यवस्था संधारण के लिए रखें अतिरिक्त समन्वय: जिला निर्वाचन अधिकारी

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

 

*लोकसभा आम चुनाव 2024*

*निर्भीक और पारदर्शी वातावरण का निर्माण करें कानून व्यवस्था संधारण के लिए रखें अतिरिक्त समन्वय: जिला निर्वाचन अधिकारी* *

 *पुलिस अधीक्षक के साथ गुड़ामालानी एवं धोरीमन्ना क्षेत्र का किया दौरा**

बाड़मेर, 18 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा के साथ गुरूवार को गुड़ामालानी एवं धोरीमन्ना क्षेत्र का दौरा कर सवेंदनशील मतदान केंद्रों सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होनें एफएसटी, एसएसटी नाकों की जांच की और स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।

 *संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण*

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुड़ामालानी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महलूं में बने सवेंदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होनें महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय धोरीमन्ना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुदाबेरी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल का निरीक्षण कर इनमें पानी, बिजली, रेम्प, छाया सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक इंतजाम रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी इसकी जांच करवाते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय मतदाताओं से बातचीत कर प्रशासन द्वारा मतदान हेतु की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं से चर्चा कर उन्हें अधिक से अधिक मतदान करने हेतु अपील की। उन्होंने वोटर हेल्पलाइन, सी विजल आदि के बारे में मतदाताओं से बात कर आचार संहिता के किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर जिला प्रशासन से संपर्क करने हेतु आव्हान किया।

 *उपखण्ड कार्यालय गुड़ामालानी में ली बैठक*

उपखण्ड कार्यालय गुड़ामालानी में कानून व्यवस्था के संबंध में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुड़ामालानी एवं धोरीमन्ना क्षेत्र के महत्त्व को देखते हुए यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहे। पुलिस प्रशासन के साथ अतिरिक्त समन्वय करें। गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि निर्भीक वातावरण बने, इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। कहीं भी शराब और नकदी वितरण जैसी सूचनाएं मिलने पर त्वरित कार्रवाई हो। पुलिस अपने मुखबिर तंत्र को और मजबूत बनाएं तथा एक्शन टाइमिंग में तेजी लाएं। उन्होंने अब तक चुनाव के संबंध में हुई तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होनें मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियों में भी तेज़ी लाने को कहा तथा आदर्श आचार संहिता पालना की भी‌ जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा ने कहा कि भयमुक्त वातावरण निर्माण में पुलिस की प्राथमिक भूमिका है। स्थानीय प्रबुद्धजनों के साथ शांति समिति के माध्यम से संवाद रखें। आमजन में स्पष्ट संदेश जाना चाहिए कि चुनाव को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाली कोई भी गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी।

*नाकों पर जांच बढ़ाने के निर्देश*

 जिला निर्वाचन अधिकारी जैन ने कहा कि कोई‌ भी संदिग्ध वाहन‌ जांच से छूटे नहीं। निर्भीक और पारदर्शी वातावरण निर्माण के लिए नियोजित अधिकारी नियमित निरीक्षण कर रिपोर्टिंग करें। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गांधव कला स्थित अंतर जिला चैकपोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होनें वहां अपनी निगरानी में वाहनों की चेकिंग करवाई। उन्होंने नियुक्त कार्मिकों को मादक पदार्थों, विस्फोटक सामग्री की तस्करी सहित किसी भी प्रकार के अवैध परिवहन पर विशेष नजर रखने तथा सीजर की कारवाई में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान उपखंड अधिकारी धोरीमन्ना धीरेंद्र सिंह सोनी, उपखंड अधिकारी गुड़ामालानी केशव मीणा, सर्किल ऑफिसर गुड़ामालानी सुखराम विश्नोई, थानाधिकारी धोरीमन्ना माणक विश्नोई, थानाधिकारी गुड़ामालानी मुक्ता राव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button