
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपत बांठिया ने रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल शोभायात्रा में शिरकत की।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश व क्षेत्र में अमन चैन व खुशहाली की कामना की।उसके
बाद बांठिया ने रामनवमी पर सनातन धर्म सभा समिति द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभायात्रा में शिरकत कर विभिन्न झांकियों का अवलोकन कर भगवान श्री राम की प्रतिमा की पूजा अर्चना की।श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट सदस्यों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Subscribe to my channel


