खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
विशाल जनसभा अलवर लोकसभा हरसौली खैरथल तिजारा में अमित शाह का भूपेंद्र यादव के समर्थन में बाबा श्री संत दास की पावन भूमि पर हुआ आगमन

ब्यूरो जयबीर सिंह खैरथल तिजारा।

*राजस्थान में चुनाव प्रचार जोरों पर*
*लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में अमित शाह ने की जनसभा*
*शाह बोले..मोदी बनेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री*
*भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव का अलवर जिले से विशेष लगाव*
*खैरथल जिले के हरसोली में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित।*
हरसौली।अमित शाह ने भूपेंद्र यादव के समर्थन में कहा कि मोदी जी के विश्वास और प्रेम से लबरेज अलवर (राजस्थान) की जनता को संबोधित कर रहा हूँ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थन में अलवर में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि इस बार मोदी जी 400 पार के साथ फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
हरसौली मंच पर सुरेश रावत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, अलवर विधायक संजय शर्मा बहरोड से विधायक डॉक्टर जसवंत यादव ,डॉक्टर करण सिंह यादव पूर्व विधायक मुंडावर मनजीत धर्मपाल चौधरी, पूर्व विधायक किशनगढ़ बास से रामहेत यादव अलवर से पूर्व मंत्री हेम सिंह भडाना रामगढ़ से ज्ञान देव आहूजा अलवर से पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर विधायक महंत बालक नाथ , प्रवेश वर्मा, लक्ष्मीकांत भारद्वाज,संजय नरूका,रोशन सैनी , उमेद भाया ,अशोक गुप्ता व अन्य नेता मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


