देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
हुडीना में 14 अप्रैल को मनाई जाएगी अम्बेडकर जयंती बिरदी चन्द गोठवाल होंगे मुख्य अतिथि
अम्बेडकर जयंती के अवसर पर उन्हानी कनीना में ह्रदय विदारक दुर्घटना के दिवंगत बच्चों को अर्पित की जाएगी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल 12 अप्रैल
हुडीना ग्राम पंचायत व ग्रामवासियों द्वारा सरपंच जसवंत सिंह यादव की अध्यक्षता में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती का आयोजन 14 अप्रैल को प्रातः 09 बजे खेल ग्राउंड,हुडीना जिला महेंद्रगढ़ में किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि अपराध नियंत्रण एवं सुधार संगठन के टीम आफिसर व कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व चीफ मैनेजर चन्दन सिंह जालवान व सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के कानूनी सलाहकार एडवोकेट भीम सिंह दहिया होंगे। प्रमुख समाजसेवी रामशरण ने बताया कि जयंती के अवसर पर उन्हानी कनीना में स्कूल बस पलटने से 08 बच्चों की हुई ह्रदय विदारक मृत्यु पर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
Subscribe to my channel


