देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
डॉ भीमराव अंबेडकर का 133वां जयंती समारोह 13 को प्रतिभा भी होगी सम्मानित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
नारनौल 10 अप्रैल (सुरेंद्र चौधरी) महल अनुसूचित जाति विकास मंच नारनौल की ओर से 13 अप्रैल को मौहल्ला महल मिश्रवाड़ा स्थित सामुदायिक भवन में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर का 133वां जयंती समारोह मनाया जाएगा। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष सामरिया मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता हरियाणा अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के पूर्व प्रधान जयनारायण दुग्गल करेंगे। समारोह में मेधावी प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
*इस संबंध में जयसिंह नारनौलिया ने बताया कि सेवानिवृत प्राचार्या सावित्री चौहान, समाजसेविका प्रेमलता मांढ़ैया, हरियाणा अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के पूर्व प्रधान राजकुमार निम्भल, प्रवक्ता सतीश निम्भल, एसडी स्कूल नांगल खोडिया के चेयरमैन दुलीचंद गौरा, पब्लिक हेल्थ से सेवानिवृत पुरूषोत्तमदास नारनौलिया, समाजसेवी गोविंदराम नारनौलिया व समाजसेवी ओमप्रकाश खनगवाल छापड़ा सलीमपुर विशिष्ट अतिथि होंगे।*
उन्होंने बताया कि समारोह में विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बाबा साहेब के जीवन संघर्ष से अवगत करवाएंगे। वहीं वर्ष 2022-23 में बोर्ड की 10वीं व 12वीं में 75 प्रतिशत, स्रातक में 60 प्रतिशत, स्रातकोत्तर कक्षाओं में 55 प्रतिशत तथा खेल एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले 12 अप्रैल की शाम पांच बजे अम्बेडकर मेधावी विद्यार्थी परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 13 अप्रैल को अतिथिगणों की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए तीन आयु वर्ग का चयन किया है, जिनमें छह से 10 वर्ष, 11 से 15 वर्ष व 16 से 21 वर्ष के ग्रुप शामिल है।
*उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को गुरु रैदास आश्रम से चलकर समाज के लोगों द्वारा एक पैदल यात्रा निकाली जाएगी। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महेंद्रगढ़ रोड स्थित डा. अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आयोजित जन्मोत्सव समारोह में समापन किया जाएगा।*

Subscribe to my channel


