देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

गांव अटाली में पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल 8 अप्रैल

 आज पर्यावरण संरक्षण के लिये गांव अटाली निवासी सोनाली पत्नी सतीश कुमार ने अपने बेटे सुदीप के जन्मदिन पर अपने गांव में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। ईस अवसर पर मिशन महेन्द्रगढ़ अपना जल ग्रुप सदस्य अनूप रिवासा, मास्टर ओमप्रकाश खनगवाल, महा सिंह, डॉ वेदपाल व राजेश ने बेटे सुदीप को पौधा भेंट करके उसके उज्जवल भविष्य व दीर्घायु होने की कामना की। ईस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए मास्टर ओमप्रकाश छापड़ा सलीमपुर,व अनूप रिवासा ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिये हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिये। उन्होंने कहा की आज औधोगिकर के कारण वन क्षेत्र लगातार घट रहा है जिसके कारण प्राकृतिक असंतुलन पैदा हो गया है।आधुनिक मानव अपनी वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करने में लगा हुआ है।उसे भविष्य की चिंता नहीं है। मानव को चाहिए कि वो प्राकृतिक संसाधनों का दोहन न कर जरुरत के अनुसार उपयोग करें। ताकि पर्यावरण सन्तुलन ना बिगड़े।इस मौके पर संजय कौशिक व पवन खायरा ने कहा की हर व्यक्ति को अपने खुशी के अवसर पर पौधारोपण करना चाहिये ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा की सुदीप का परिवार बहुत ही बधाई का पात्र है जिन्होंने जन्मदिन पर पौधारोपण करके एक पुन्य का कार्यं किया । समाज में सभी लोगों को इनकी सोच से प्रेरणा लेनी चाहिये ताकि गलोबल वार्मिंग से बचा जा सके । ईस अवसर पर शादीराम अटाली, हरिराम शर्मा अटाली, पवन खायरा,ममाज सदस्य महा सिंह, डॉ वेदपाल,राजेश, अशोक बेरी, संदीप आदी ग्रामवासी उपस्थित थे ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button