देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

अटेली विधानसभा के गांव सलीमपुर में मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस

*सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण के लिए भाजपा निरंतर सक्रिय-भारती सैनी, जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा*

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से शनिवार को भाजपा स्थापना दिवस पर अटेली मंडल के गांव सलीमपुर में पैदल मार्च निकाला गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी ने की।

               *इस अवसर पर जिला महिला भाजपा अध्यक्ष भारती सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान ‘विश्वशक्ति’ एवं ‘विश्व गुरू’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो।*

                 उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में उभर चुकी है एवं देश के सुशासन, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृतसंकल्प है। साल 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी, जो आज ‘सबका साथ-सबका विकास’ की उद्घोषणा के साथ गौरव सम्पन्न भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है।

             *उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 को नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कम समय में ही अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विश्व में भारत की गरिमा को पुन:स्थापित किया, राजनीति पर लोगों के विश्वास को फिर से स्थापित किया। अनेक अभिनव योजनाओं के माध्यम से नए युग की शुरुआत की।*

             इस मौके पर पूर्व जिला महिला अध्यक्ष सरला यादव, जिला सचिव रविना सोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनुराधा सलीमपुर, अटेली मंडल अध्यक्ष कृष्ण, महामंत्री राजपाल व एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष ईश्वरसिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button