ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की कगार पर- राकेश शर्मा एडवोकेट पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की कगार पर- राकेश शर्मा एडवोकेट पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष*
मथुरा से भाजपा की सांसद हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणियां करके महिलाओं को अपमानित करना राहुल गांधी और उनकी पूरी टीम की फितरत बन गई है। मीडिया पैनलिस्ट एडवोकेट राकेश शर्मा ने सुरजेवाला के हेमा मालिनी को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, कांग्रेस का महिलाओं के प्रति यही नजरिया है। देखना है तो रणदीप सुरजेवाला के पिता शमशेर सुरजेवाला का वीडियो देखा जाए, संस्कार तो उन्हीं से मिले हैं।
*उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सुप्रिया ने भी महिला होते हुए कंगना रनौत के लिए अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा की राहुल गांधी और उनकी पूरी टीम का महिलाओं के प्रति कितना सम्मान है, यह उनकी टिप्पणी से झलकता है। मीडिया पैनलिस्ट एडवोकेट राकेश शर्मा ने कहा कि सुरजेवाला का हेमामालिनी के बारे में बयान देना कोई नई बात नहीं है, यह कांग्रेस का महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने पहले शक्ति स्वरूपा शक्ति पर अपनी गलत टिप्पणी से देश भर की मातृ शक्ति का अपमान किया और जो मानसिकता मातृशक्ति देव स्वरूप महिलाओं के लिए कांग्रेस की है, उससे इनका मानसिक दिवालियापन झलकता है।*
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश भर में उनके नेता राहुल गांधी की तर्ज पर महिलाओं का अपमान करने का काम कर रहे हैं, यह दर्शाता है कि हताश निराश कांग्रेस किस प्रकार से मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है। उसी तर्ज पर हरियाणा के रणदीप सुरजेवाला पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। उन्होंने महिलाओं का अपमान करते हुए अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है और समय-समय पर कांग्रेस के जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता अपनी पार्टी व युवराज के नक्शे कदम पर चलते हुए देश व प्रदेश भर की महिलाओं का अपमान करते हैं। भ्रष्टाचार के माध्यम से जन भावनाओं का अनादर किया जाता है और जिस प्रकार से आज पूरी की पूरी कांग्रेस व्यवहार कर रही है वह राजनीतिक रूप से एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छी खबर नहीं है।
*उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की सत्ता को अपने स्वार्थ के लिए दोहन किया है। आज वही कांग्रेस के खिलाफ जनता खड़ी हुई ओर उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता ने आवाज उठाई तो निराश और हताश होकर जन भावनाओं के खिलाफ जाकर शक्ति स्वरूपा महिलाओं का बार-बार अपमान कर रही है, जो की असहनीय है। निश्चित तौर पर प्रदेश की जनता इनको चुनाव में अपने वोट की ताकत से इनका स्थान दिखाने का काम करेगी। कांग्रेस नेताओं खास कर राहुल गांधी और उनकी टीम के द्वारा किए जा रहे इस अपमान की निंदा करते हैं।*

Subscribe to my channel


