देशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहेंद्रगढ़विश्वशिक्षाहरियाणा

हरियाणा की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत से रुबरु हुए पश्चिम बंगाल के विद्यार्थी

*युवा संगम फेज चार के अंतर्गत भ्रमण का आयोजन* *विश्वविद्यालय परिसर स्थित शैक्षणिक संसाधनों से हुए अवगत

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के तहत हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ पहुँचें पश्चिम बंगाल के विद्यार्थियों के समूह ने यात्रा के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ महेंद्रगढ़, हिसार व करनाल का भी भ्रमण किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन अतिथियों के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

       *विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु महत्त्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की समकुलपति प्रो. सुषमा यादव, विश्वविद्यालय की प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव व कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।*

           विश्वविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के नोडल ऑफिसर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि युवा संगम चरण 4 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में एक्सपोजर टूर का विशेष महत्त्व है। पश्चिम बंगाल से आए प्रतिनिधियों ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन, साइंस हब और ई-लैब, इतिहास विभाग और पुरातत्व और शिक्षा विभाग के साथ महेंद्रगढ़ किले व खुडाना मंदिर का भ्रमण किया। आयोजन के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या में विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य, लोक रागनी की ‍ ‌‌मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

             *इस अवसर पर कोलकाता के प्रतिनिधियों ने भी अपने लोकनृत्य और गीत प्रस्तुत किए। आयोजन में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. नंद किशोर ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. बीर पाल, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. विद्युलता पेद्दिरेड्डी, डॉ. कामराज सिंधु, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. नीरज करण सिंह , डॉ. अभिषेक जिंदल, डॉ. मोहित फोगाट, आशीष साहू, तारा चंद शर्मा सहित वाणिज्य विभाग के शोधार्थी अन्नू, प्रेरणा, मोनिका, हेमलता तथा एम.कॉम के छात्र पयोधी, गौरव, सपना, बलवान, रौनक, अनुभा एवं अन्य छात्र उपस्थित रहे। डॉ. राजेंद्र मीणा ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजन के दूसरे दिन प्रतिनिधियों ने हिसार स्थित राखीगढ़ी, करनाल के नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट का भ्रमण किया।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button