जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
नेशनल जनमंडल पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच हुए समझौते के बाद नेशनल जनमंडल पार्टी की कोर टीम की बैठक आज पुनः जयपुर में आयोजित की गई

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
कल दिनांक 01 अप्रैल 2024 को नेशनल जनमंडल पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच हुए समझौते के बाद नेशनल जनमंडल पार्टी की कोर टीम की बैठक आज पुनः जयपुर में आयोजित की गई।
इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री राजेन्द्र सिंह जी राठौड़ साहब और श्री यादे माटी कला बोर्ड के चेयरमैन श्री प्रहलाद राय जी टाक साहब के मार्फ़त राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी शर्मा साहब के साथ सामाजिक न्याय के मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा, माननीय मुख्यमन्त्री जी के स्नेह और सहयोग पूर्ण रुख और गठबंधन धर्म पर विस्तृत चर्चा की गई।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय दौलत राम जी पेंसिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राजस्थान के माननीय मुख्यमन्त्री जी से हुई चर्चा की विस्तृत जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री रणवीर सिंह बिरलोका ने प्रस्ताव रखा कि अब नेशनल जनमंडल पार्टी का गठबंधन भारतीय जनता पार्टी से हो चुका है और माननीय मुख्यमन्त्री जी और माननीय राजेन्द्र सिंह जी राठौड़ साहब ने विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक व् स्नेहपूर्ण रुख दिखाया है तो पार्टी को गठबंधन धर्म का पालन करते हुए सम्पूर्ण राजस्थान में इस लोकसभा चुनावो में एन.डी.ए. उम्मीदवारों को सम्पूर्ण सहयोग करना चाहिए।
इस प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय दौलत राम जी पेंसिया ने कहा कि लोकसभा चुनावो के दुसरे फेज के नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल है और लोकसभा क्षेत्र जोधपुर, पाली, राजसमन्द और बाड़मेर-जैसलमेर के लिए नेशनल जनमंडल पार्टी के उम्मीदवारों की तैयार कर ली है लेकिन भाजपा से हुए गठबंधन और देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, देश को विकसित राष्ट्र बनाने, गरीब, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और महिलाओ के सम्पूर्ण विकास और सभी को समान भागीदारी के लिए देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमन्त्री बनाने तथा गठबंधन धर्म को निभाने के लिए नेशनल जनमंडल पार्टी को एन.डी.ए. उम्मीदवारों को तन, मन, धन से सहयोग करना चाहिए।
नेशनल जनमंडल पार्टी की कोर टीम ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मत्ति से पारित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सांवर सिंह तोगडा और राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष श्री बृजेन्द्र सिंह मोहनबाड़ी ने किया।
दिनांक : 02 अप्रैल 2024 (दौलत राम पेंसिया) राष्ट्रीय अध्यक्ष

Subscribe to my channel

