देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जन्मदिन पर नारनौल नंदीशाला में गौवंश को चूरी खिलाई फिर काटा केक
जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का मनाया जन्मदिन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का बुधवार को 36वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली बुधवार को सिंघाना रोड स्थित नगर परिषद की नंदीशाला में पशु आहार चूरी लेकर पहुंचे और गौवंश को खिलाई। वहां कार्यरत कर्मचारियों को मिठाई खिलाने के बाद मोतीनगर स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दुष्यंत चौटाला के जन्मदिन पर केक काट कर एक-दूसरे को बधाई दी।
*इस अवसर पर प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि 3 अप्रैल 1988 को जन्मे दुष्यंत चौटाला देश के सबसे युवा सांसद वर्ष 2014 में बने और हरियाणा के किसानों सहित सभी वर्गों की धरातल से जुड़ी समस्याओं को उठाया। वह ऐसे पहले सांसद रहे, जब संसद में ट्रेक्टर लेकर पहुंचे और किसान हितैषी आवाज बुलंद दी। जब जजपा पार्टी का गठन हुआ तो प्रदेश में खासतौर पर युवाओं ने दुष्यंत चौटाला का साथ दिया। इसी का परिणाम रहा कि सत्ता में भागीदारी हुई और साढ़े चार साल बेमिसाल प्रदेश में उप मुख्यमंत्री पद को संभाला।*
उन्होंने कहा कि आज का युग युवाओं का है। युवा वर्ग भी प्रदेश की बागडोर युवा के हाथ में सौंपना चाहता है। यही कारण है कि आज भी दुष्यंत चौटाला युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन प्रदेश की भलाई के कार्य में दिन-रात जुटे हुए है। नंदीशाला में सिकंदर गहली के साथ आए नगर पार्षद संदीप भांखर ने बताया कि डा. अजयसिंह चौटाला सत्ता में रहे या ना रहे हो, हर वक्त उनके लिए सच्चे सिपाही के तौर पर सिकंदर गहली खड़े रहे है। यहीं कारण है कि डा. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर लगातार 17 सालों से हर साल विशाल रक्तदान कैंप का आयोजन निरंतर जारी किए हुए है। वे पार्टी के कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक कार्योें में भी अपनी अहम भूमिका सदैव निभा रहे है।
*इस मौके पार्टी कार्यालय सचिव विरेंद्र घाटासेर, संजय यादव, बहादुर नांगलिया, दीपक यादव, मनीष शर्मा, सतपाल यादव, कृष्ण यादव, कुलदीप यादव, प्रवीण, नितिश, अमित भांखरी, सन्नी यादव व श्रीकांत सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।*

Subscribe to my channel


