ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
दिग्विजय चौटाला कल करेंगे नांगल चौधरी हलके में ग्रामीण जनसभाएं

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला एवं भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से जजपा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह 30 मार्च को नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे। यह जानकारी देते हुए जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि 30 मार्च को प्रात: 10 बजे गांव रायमलिकपुर में पहली ग्रामीण जनसभा होगी। इसके पश्चात 11 बजे बनिहाड़ी, 11:30 बजे मोहनपुर तथा दोपहर डेढ़ बजे नांगल पीपा में ग्रामीण जनसभा करेंगे। इसी प्रकार दोपहर ढाई बजे दोंगली, साढ़े तीन बजे भोजावास, साढ़े चार बजे नेहरू नगर तथा सायं साढ़े पांच बजे कालबा में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करेंगे।*
Subscribe to my channel


