ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारनौल में भाजपा जिला अध्यक्ष के आवास का किया घेराव
कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च प्रदर्शन, केजरीवाल की गिरफ्तारी का जताया विरोध

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल 26 मार्च
आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-1 स्थित भाजपा के जिला प्रधान दयाराम यादव के घर का घेराव किया।
*मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में महेंद्रगढ़ रोड पर उपायुक्त निवास के सामने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए। यहां से सभी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सेक्टर-1 में पहुंचे, जहां पर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान दयाराम यादव के घर का घेराव किया।*
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान महेंद्र सिंह राता ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसीयों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है। दिल्ली में बनाई गई आबकारी नीति बहुत ही पारदर्शी थी। इसमें कोई भी घोटाला नहीं हुआ, जबकि केंद्र सरकार सच्चाई को दबा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया।
*इस मौके पर आम आदमी पार्टी के गिरीश खेड़ा व जीतू कपिल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*

Subscribe to my channel


