ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

संविधान खतरे में जनता को देना होगा कड़ा जवाब-श्रुति चौधरी

केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के खाते फ्रीज करने की श्रुति चौधरी ने की कड़ी निंदा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज करने से सिद्ध हो गया है कि केंद्र की मोदी सरकार इंडिया गठबंधन से घबरा कर तानाशाही पर उतर आई है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने आज यहां मीडिया को जारी बयान में कही।

         *उन्होंने केजरीवाल को हिरासत में लिये जाने की आलोचना करते हुए कहा कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी मौजूदा मुख्यमंत्री के साथ इस प्रकार का दुर्भावना प्रेरित व्यवहार किया गया हो। देर रात दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को बिना किसी दोष सिद्धि के गिरफ्तारी करना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है। ऐसा ही झारखंड में हेमंत सोरेन के साथ किया गया था। उन्होंने कहा कि जनता को इसका कड़ा जवाब देना होगा।*

        पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि हरियाणा ही नहीं देशभर में लोगों का रुझान तेजी से इंडिया गठबंधन की ओर बढ़ता देख मोदी सरकार ओछे हथकंडे अपना रही है। सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग अपने विरोधियों को प्रताड़ित करने के लिए कर रही है, जिससे संविधान पर खतरा बढ़ता जा रहा है। हालात इस कदर गंभीर हैं कि जो भी अपने हकों को लेकर आवाज उठाता है उसकी सुनवाई तो दूर किसी ना किसी माध्यम से उसे कुचल दिया जाता है।

         *श्रुति चौधरी ने कहा कि भाजपा के इशारे पर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज करना पूरी गैर वाजिब है। सरकार विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करना चाहती है ताकि उनके खिलाफ मजबूती से कोई जनता की आवाज नहीं उठा सके। उन्होंने कहा कि लोगों के सामने मोदी सरकार की इलेक्ट्राल बांड्स के नाम पर चंदा दो धंधा लो की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी समेत सभी वर्ग मिलकर सरकार की एक एक ज्यादती का बदला लेंगे और एकजुटता के साथ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की पुरजोर मदद करेंगे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button