ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदूवाड़ा नारनौल के संरक्षक सत्यनारायण हरित की सड़क हादसे में मौत

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
नारनौल से नांगल चौधरी जा रही हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में स्कूटी सवार दादा-पोता आ गए। जिससे दादा गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं पोते को हल्की चोट लगी। बुजुर्ग व्यक्ति को गंभीर हालात में नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद हरियाणा रोडवेज का चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
*प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी सराय निवासी श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदूवाड़ा के संरक्षक सत्यनारायण हरित अपने पोते के साथ मांदी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान नारनौल जलमहल के पास रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे 71 वर्षीय सत्यनारायण हरित गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनके पोते को हल्की चोट लगी। लोगों ने सत्यनारायण हरित को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।*
Subscribe to my channel


