देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

श्याम सांवरिया मंडल नारनौल द्वारा 15वा पदयात्रा शिविर अन्नकूट प्रसाद वितरण करने उपरांत समापन हुआ 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। श्री खाटू श्याम जी का 15वां विशाल पदयात्री शिविर दिनांक 12 मार्च से 18 मार्च तक राजाराम फार्म हाउस, चौकी नंबर 47, जोरासी, एचपी पेट्रोल पंप के पास श्री श्याम सांवरिया मंडल नारनौल के तत्वाधान में 18 मार्च को अन्नकूट प्रसाद वितरण करने उपरांत संपूर्ण हुआ।

श्री श्याम सांवरिया मंडल नारनौल के प्रवक्ता सुमित अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पदयात्री शिविर में 24 घंटे खाने-पीने , ठहरने, गर्म पानी व मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।गत 16 मार्च को बहुत ही सुंदर झाकियों का प्रदर्शन टीवी कलाकारों द्वारा किया गया था। शिविर में मेडिकल की सुविधा डॉक्टर नीरज गुप्ता, डॉक्टर देवेंद्र रॉकी सैनी ने उपलब्ध करवाई ।शिविर में मिंकु संघी, मानक चौक ने प्रति वर्ष की भाँति सभी दवाइयां फ्री उपलब्ध करवाई! श्री श्याम सांवरिया मंडल के सदस्य बबल यादव, आशु सैन, पंडित मोहन शर्मा, विजय सैनी, अजय यादव, प्रेम गुप्ता, दीपक सोहना , हरकेश वर्मा , कालू सैन, करण सैनी, सुमित अग्रवाल, मनोज सैनी, मुकेश सैनी, बलवंत सैनी, नीरज कुमार, प्रमोद शर्मा, ललित यादव, नरेश कुमार, शिवचरण सैनी ने शिविर में अपनी सेवाएं दी ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button