उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
प्राथमिक विद्यालय देईडीहा में शैक्षणिक भ्रमण

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती -प्राथमिक विद्यालय देईडीहा के प्रधानाध्यापक तरुण कुमार व सहायक अध्यापक अजय त्रिपाठी, शैलेश पाण्डेय, यशवंत कुमार ,जितेंद्र पटेल के नेतृत्व में बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराने के लिए गोरखपुर के चिड़ियाघर व गोरक्षनाथ मंदिर ले जाया गया। बच्चों के वाहन को प्रधान प्रतिनिधि श्री राम सहाय गुप्ता,भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ0रघुवर पाण्डेय एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राम भरत वर्मा, मंत्री बब्बन पाण्डेय,डॉ0अश्विनी पाण्डेय,चंद्रशेखर पाण्डेय, सौरभ पद्माकर सहित संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


