उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
स्वास्थ्य विभाग में मची लूट सीएमओ की कार्यप्रणाली पर उठ रहा सवाल
स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रसव हेतु भर्ती महिलाओं को मिलने वाले पोषण से जुड़ा मामला

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती – यूँ तो जनपद का स्वास्थ्य महकमा अपने अजूबे कार्य प्रणाली को लेकर अक्सर चर्चा में बना रहता है । सरकारी अस्पताल में मिलने वाली लगभग सारी सुविधाएं मुफ्त हैं , जाँच आदि का कुछ सरकारी शुल्क निर्धारित है जिसकी जमाकर्ता को रसीद प्राप्त होनी चाहिए परन्तु अस्पताल में की जाने वाली धन उगाही किसी से छिपी नहीं है ।
स्वास्थ्य विभाग के अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो आदि पर जहाँ प्रसव केन्द्र संचालित हैं वहाँ के भ्रष्टाचार पर भी प्रकाश डालना समयानुकूल होगा । इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रसव हेतु भर्ती महिलाओं के पौष्टिक एवं सुपाच्य पोषण की व्यवस्था शासन द्वारा की गयी है परन्तु बिचौलियों एवं स्वास्थ्य विभाग के जनपदीय मुखिया अर्थात् सीएमओ की मिलीभगत से महिलाओं के पोषण पर डाका डाला जा रहा है जो निश्चित ही चिन्ता का विषय बना हुआ है । स्वास्थ्य केन्द्रों के हकीकत पर यदि नजर दौड़ाया जाए तो यहाँ पर अधिकांश दवाएं बाहर से ही मंगायी जाती हैं साथ ही साथ कर्मचारियों की उपस्थिति भी भगवान भरोसे रहती है वहीं अगर प्रसव केन्द्रों की बात करें तो प्रसव हेतु भर्ती होने वाली गर्भवती महिलाओं को पोषण के नाम पर कुछ भी नसीब नहीं हो रहा और बिचौलिओं व स्वास्थ्य विभाग के जनपदीय जिम्मेदार अर्थात् सीएमओ मिलबांट कर पोषण का बजट घोंट रहे हैं। गर्भवती महिलाओं के पोषण पर डाका डालने वाले लोगों पर सीएमओ की चुप्पी से गर्भवती महिलाओं के पोषण मे डाका डाल रहे है।

Subscribe to my channel


