उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
जिला महिला चिकित्सालय में वन स्टॉप सेंटर का भव्य हुआ उद्घाटन

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती- जिला महिला चिकित्सालय में वन स्टॉप सेंटर का भव्य उद्घाटन हुआ । जिला महिला चिकित्सालय परिसर में सखी केंद्र महिला कल्याण विभाग का मुख्य उद्देश्य तत्कालिक मानसिक और भावनात्मक परामर्श देना है ताकि महिला भावनात्मक रूप से मजबूत हो सके और समाज में पुनः स्थापित हो सके । केंद्र द्वारा पीड़ित को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी । केंद्र पुलिस से जुड़ाव स्थापित कर प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करवाने में पीड़िता की मदद करेगा (यदि महिला (FIR) दर्ज करवाने मे चाहती है तो) केंद्र पीड़िता की कानूनी सलाह उपलब्ध कराएगा जिससे उसे सुलभ और त्वरित न्याय मिल सके । महिला को सुरक्षा प्रदान करने में या तत्कालिक आश्रय प्रदान करने में भी केंद्र की भूमिका रहेगी । जरूरत पड़ने पर पीड़िता को आर्थिक स्वालंबन के लिए सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना से जुड़ने का प्रयास किया जायेगा । जिसमें जिला प्रोवेशन अधिकारी सुनीता सिंह द्वारा 30 बाल कन्याओं को बेबी किट देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला प्रोवेशन अधिकारी सुनीता सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी बिना सिंह, कार्यक्रम का संचालन मांनवी सिंह, अधीक्षिका वन स्टार सेंटर प्रतिभा श्रीवास्तव, काउंसलर टगर बाला, फेस वर्कर, आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे |

Subscribe to my channel


