ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
देश-प्रदेश सरकार की योजनाओं से माताओं-बहनों को हो रहा फायदा: भारती सैनी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल। विश्व महिला दिवस मनाने की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को महिला जिलाध्यक्ष भारती सैनी के नेतृत्व में शहर में एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं खासकर महिलाओं ने स्कूटी एवं पैदल भाग लिया। यह रैली लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस से शुरू होकर महावीर चौक होते हुए डीसी कोठी के समीप अंबेडकर मूर्ति के पास पहुंची।

Subscribe to my channel


