बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा राजस्थान की ओर से 19 प्रकोष्ठों के संयोजक व सह संयोजकों की नियुक्ति
जिसमें श्रीडूंगरगढ़ के मांगीलाल सेन गहलोत को मिली विशेष जिम्मेदारी।

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर तोलाराम मारू।
मांगीलाल सेन को राजस्थान भाजपा के विशेष संपर्क प्रकोष्ठ में सह संयोजक बीकानेर की विशेष जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने विभिन्न प्रकोष्ठों में नियुक्तियां देते हुए संगठन के 19 प्रकोष्ठों में 78 कार्यकर्ताओं को नियुक्तियां दी है।
मांगीलाल सेन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए संगठन में कर्तव्यनिष्ठा से दायित्व निर्वहन की बात कही। राजस्थान प्रान्तीय सेन समाज उत्थान समिति के महामंत्री तोलाराम अध्यक्ष सेन समाज श्रीडूंगरगढ़ ओमप्रकाश श्रवण कुमार फूलभाटी मोमासर सेन ने बताया कि सम्पूर्ण सेन समाज में प्रसन्नता हुई है।श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर जिले के अलावा राजस्थान केअन्य जिलों तथा अन्य राज्यों से भी मांगीलाल को बधाई संदेश मिल रहें हैं।

Subscribe to my channel


