उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरिया मिश्र परिसर में चिलबिल के पेड़ की हुई कटान

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

कप्तानगंज ( बस्ती ) – कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरिया मिश्र परिसर में चिलबिल के पेड़ की कटान हुई है । ग्राम प्रधान लक्ष्मी एवं कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरिया के समस्त स्टाफ के उपस्थिति में चिलबिल के पेड़ की कटान हुई है । आपको बता दें कि विकासखण्ड कप्तानगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खजुरिया मिश्र में स्थिति कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरिया मिश्र परिसर में साफ – सफाई का कार्य चल रहा है । विद्यालय परिसर में साफ – सफाई के दौरान बिना वन विभाग / शिक्षा विभाग / उपजिलाधिकारी को सूचना दिये एक मोटे चिलबिल के पेड़ की कटान हुई है । जैसा कि आप जानते हैं कि किसी सरकारी भूमि पर किसी प्रकार के पेड़ की कटान के लिए वन विभाग / सम्बंधित विभाग को सूचना देना आवश्यक होता है । सरकारी भूमि पर किसी प्रकार के पेड़ की कटान की सूचना पर सम्बंधित विभाग / उपजिलाधिकारी द्वारा वन विभाग को सूचना दिया जाता है और वन विभाग द्वारा पेड़ का मूल्यांकन होता है एवं वन विभाग के मूल्यांकन रेट के अनुसार सरकारी भूमि पर स्थित पेड़ की कटान की जाती है । पेड़ की विक्री की गयी धनराशि को सरकारी खाते में जमा की जाती है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान लक्ष्मी एवं कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा चिलबिट के पेड़ के कटान से सम्बंधित कोई प्रक्रिया नही की गयी है । इस सम्बंध में डीएफओं ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वसन दिया है ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button