ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी में पुरानी फैक्ट्री में कबाड़ के केमिकल टैंकर को काटते समय चिंगारी से लगी आग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी में पुरानी फैक्ट्री में कबाड़ के केमिकल टैंकर को काटते समय चिंगारी से लगी आग
भिवाड़ी में प्लॉट नंबर 310 में स्थित एक पुरानी फैक्ट्री में कबाड़ के केमिकल को काटते समय चिंगारी लगने से टैंकर में आग लग गई, जिसको समय रहते बुझा दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कबाड़ी के गोदाम में एक केमिकल टैंकर को मिस्त्री द्वारा काटते समय चिंगारी लगने से टैंकर में आग लग गई, यह टैंकर केमिकल कंपनी का था, जिसकी सूचना भिवाड़ी दमकल को दी गई और सही समय पर आकर दमकल ने आग पर काबू पा लिया। आग से किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं होने की सूचना है।

Subscribe to my channel


