ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षास्वास्थ्यहरियाणा
76 एकड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का कार्य अंतिम चरण में
स्वास्थ्य विभाग की एसीएस ने डीसी मोनिका गुप्ता से की वीसी इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 150 सीटों पर होगा एडमिशन : डीसी मोनिका गुप्ता

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल, 8 फरवरी। कोरियावास में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 150 सीटों पर एडमिशन होगा। ऐसे में अधिकारी सुनिश्चित करें कि एडमिशन प्रक्रिया से पहले निर्माण का कार्य पूरा हो जाए। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में दिए।
स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा की अध्यक्षता में हुई चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की निगरानी एवं पर्यवेक्षी समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने जिला महेंद्रगढ़ के गांव कोरियावास में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मेडिकल कॉलेज का 23 दिसंबर 2018 को शिलान्यास किया था।
Subscribe to my channel


