उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
मंडलायुक्त अखिलेश सिंह को भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी उज्ज्वल एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 31 जुलाई 2026। आयुक्त सभागार में शुक्रवार को मंडलायुक्त अखिलेश सिंह के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया। उनके नेतृत्व में मंडल में विकास कार्यों को गति मिली तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ। अधिकारियों ने उनके सरल व्यक्तित्व, अनुशासनप्रिय कार्यशैली और कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
समारोह के दौरान मंडलायुक्त अखिलेश सिंह को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग, विश्वास और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान मिले अनुभव और साथियों का सहयोग उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा।
विदाई समारोह में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम, डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार, उमाकान्त तिवारी, शत्रुघ्न पाठक, राजेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय सहित मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


