LIVE TVदेशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी उद्यान में नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन एवं गण मान्य नागरिक ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रतिमा पर मल्यार्पण किया

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी उद्यान में नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन एवं गण मान्य नागरिक ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रतिमा पर मल्यार्पण किया। सभापति सुमित्रा जैन ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि गांधी जी का जीवन अहिंसा प्रधान रहा। बालोतरा जन चेतना समिति के संयोजक ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा *सादा जीवन, उच्च विचार* एवं राष्ट्र के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका विशेष योगदान सदैव स्मरणीय एवं उल्लेखनीय रहेगा । पार्षद नरसिंग प्रजापत ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति सत्य, निष्ठा से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान की बात कही । इस अवसर पर मोहल्ला वासी सदस्यों एवं महिलाओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की , 2 मिनट का मौन रखा गया । मोहल्ला वासियों, गोकुल धाम सदस्यो ने गांधी उद्यान के सौंदर्य करण एवं सड़कों के पेच वर्क कार्य कराने के लिए नगर परिषद सभापति से अनुरोध किया, जिस पर सभापति ने यथा संभव कार्य करने का विश्वास दिलाया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button