LIVE TVगुनाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सामाधान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत थाना फतेहगढ़ पुलिस द्वारा 15 साल पुराने जमीनी विवाद का आपसी सहमति से कराया निपटारा

संवाददाता गोपाल अहिरवार

लोकेशन, गुना

सामाधान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत थाना फतेहगढ़ पुलिस द्वारा 15 साल पुराने जमीनी विवाद का आपसी सहमति से कराया निपटारा

माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत मुना पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा द्वारा जिले के विभिन्न माननीय न्यायालयों में राजीनामा योग्य विचाराधीन प्रकरणों में समाधान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आवेदक एवं अनावेदकों के मध्य आपसी सुलह कराकर प्रकरणों में राजीनामा कराकर निराकरण कराये जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। निर्देशानुसार गुना पुलिस द्वारा जिले में राजीनामा योग्य प्रकरणों के आवेदक एवं अनावेदकों के मध्य आपसी सुलह कराकर प्रकरणों का निराकरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तुमडा में स्थित कुछ जमीन को लेकर आवेदक मोहन पुत्र प्यारा अहिरवार निवासी ग्राम तुमडा एवं अनावेदक कैलाश पुत्र वंशीलाल मीना आदि निवासीगण ग्राम तूमडा के मध्य पिछले 15 वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। चूंकि उक्त जमीन आवेदक मोहन अहिरवार के खाते में होकर जमीन पर अनावेदकमण कैलाश गीना आदि अपना मकान बनाकर करीब 15 साल से कब्जास्त हैं। इसी विवाद में वर्ष 2023 में अनावेदकगणों के विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 116/23 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि एवं एससी/एसटी एक्ट की धाराओं का अपराध भी पंजीबद्ध हुआ था। उक्त जमीन का तहसील से भी सीमांकन हो चुका था लेकिन अनावेदकमणों के उक्त जमीन पर काफी समय से कब्ज़ारत होने से वह जमीन से अपना कब्जा नही छोड़ रहे थे।

समाधान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उक्त पुराने जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए फतेहगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार द्वारा आवेदक पक्ष के मोहन पुत्र प्यारा अहिरवार, शांति बाई पत्नि मोहन अहिरवार, बलराम पुत्र मोहन अहिरवार निवासीगण ग्राम तुमडा तथा

अनावेदक पक्ष से कैलाश पुत्र वंशीलाल मीना, पप्पू पुत्र राधेश्याम मीना, बब्लेश पुत्र रामस्वरूप मीना, भगवान लाल पुत्र गंगाराम मीना निवासीगण ग्राम तूमडा को आज दिनांक 29 जनवरी 2024 को थाने पर बुलाकर दोनों पक्षों को सुना गया एवं समझाइश उपरांत दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने बीव पुराने विवाद में राजीनामा करने की सहमति जताई गई साथ ही दोनों पक्षों के द्वारा अपने बीच पुराने लंबित सभी केसों में समझौता करने में भी सहमति दी गई। इस प्रकार समाधान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा 15 वर्ष पुराने जमीनी विवाद में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सुलह कराकर प्रकरण में राजीनामा कराया गया है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button