LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
नारनौल में भाजपा की गांव चलो अभियान की कार्यशाला का किया गया आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*नारनौल में भाजपा की गांव चलो अभियान की कार्यशाला का किया गया आयोजन*
पंचायत भवन नारनौल में भारतीय जनता पार्टी के गाँव चलो अभियान की ज़िला बैठक व कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे ज़िले की भाजपा कार्यकारिणी उपस्थित रही।
*भाजपा ज़िला अध्यक्ष दयाराम यादव की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में भाजपा हरियाणा के माननीय संगठन महामंत्री फ़नींद्रनाथ शर्मा का मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कार्यकर्ताओं को उद्बोधन मिला। संगठन महामंत्री ने बताया कि भारत विकसित गाँवों के साथ ही विकसित हो सकता है। इसी सोच के साथ 4 से 11 फ़रवरी के बीच भाजपा कार्यकर्ता पूरे देश में प्रत्येक गाँव व बूथ पर 24 घंटे के लिए प्रवास करेंगे व पार्टी की गरीब कल्याण नीति रीति व सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करेंगे तथा लोगों से संवाद करेंगे।*
ज़िला अध्यक्ष दयाराम यादव ने बताया कि ज़िले के समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से कार्यक्रम को सफल बनायेंगे। इस कार्यक्रम के ज़िला संयोजक के रूप में यतेंद्र राव, ज़िला उपाध्यक्ष भाजपा को बनाया गया है। यतेंद्र राव ने कहा कि इस कार्यक्रम के निमित्त 1 व 2 फ़रवरी को मण्डल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है।
*इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा , सामाजिक कल्याण मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव, डॉ अभय सिंह विधायक, सीताराम यादव विधायक का उद्बोधन भाजपा के उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मिला। प्रो रामबिलास जी ने कहा जहां आज पूरा भारत राममय है व प्रधानमंत्री समाज के हर वर्ग के विकास के लिए लगातार प्रयासशील रहते हैं ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता ज़मीनी स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति से सीधे जुड़ेगा व उनकी समस्याओं को समझेगा जिससे उसे हल करने में बहुत मदद मिलेगी।*

Subscribe to my channel


