देशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

संत श्री बालक दास जी महाराज को मिला भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड, विश्व शांति और सनातन संस्कृति पर दिया विशेष संदेश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

श्रीमाधोपुर/सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के निमेड़ा गांव में आयोजित एक भव्य समारोह में हरिद्वार (उत्तराखंड) के प्रख्यात संत श्री बालक दास जी महाराज को “भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के प्रेरणास्रोत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री ध्रुव दास जी महाराज के सानिध्य में हुआ। नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार एवं अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट) ने संत श्री बालक दास जी महाराज को भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने कहा कि संत समाज सदैव विश्व शांति, सामाजिक समरसता, मानवीय मूल्यों और सनातन संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे संतों का सम्मान समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी प्रेरित करता है।

मंच के प्रेरक सदस्य रामोतार चौधरी ने बताया कि संत श्री बालक दास जी महाराज को 21 जून 2026 को भूटान की राजधानी थिंपू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनकी अनुपस्थिति के चलते यह संभव नहीं हो सका। इसी के मद्देनजर विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर हजारों श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में बजरंग सेना के प्रदेशाध्यक्ष शिवहरी शर्मा, राजस्थान पुलिस के पूर्व डीआईजी रामदेव जी, विभिन्न धार्मिक संगठनों के संत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विश्व बंधुत्व, सामाजिक समरसता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने संत श्री बालक दास जी महाराज का जोरदार स्वागत करते हुए उनके सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव और मानव कल्याण की कामना के साथ हुआ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button