स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट के संबंध में किया गया जागरूक

( ब्यूरो चीफ विकास अन्नोटिया)
गुना। कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा स्कूल एवं कॉलेज में छात्र-छात्राओं को खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की जानकारी देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शासकीय मॉडल उच्चमतर माध्यीमिक विद्यालय(सीएमराइज स्कूल)जिला गुना में चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं को खाद्य पदार्थों दूध, मावा, पनीर, मिठाई, मसाले, तेल एवं घी आदि में की जाने वाली मिलावट और उसकी पहचान तथा प्रारंभिक जाँच करने के तरीके बताये एवं उन्हें खाद्य पदार्थों में की जाने वाली मिलावट के बारे में जागरूक किया गया। आंगनबाडि़यों में मध्यान्ह भोजन सप्लाई करने वाले किरणदीप स्वसहायता समूह बूढे़ बालाजी गुना का खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा निरीक्षण कर आटा एवं दलिया के नमूने जांच हेतु लिये गये।

Subscribe to my channel


