धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानशिक्षा

शांति निकेतन स्कूल का वार्षिकोत्सव “एक्यम्-टुगेदर वी ग्रो”

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

शांति निकेतन स्कूल का वार्षिकोत्सव “एक्यम्-टुगेदर वी ग्रो”
धूमधाम से मना स्कूल का वार्षिकोत्सव, रंगारंग प्रस्तुति से बच्चों ने लोगों का मन मोहा l

शांति निकेतन इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बालोतरा का वार्षिकोत्सव “एक्यम्-टुगेदर वी ग्रो” रविवार 14 जनवरी को स्कूल कैंपस में आयोजित किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कलेक्टर, बालोतरा सुशील कुमार ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष गणेश वंदना एवं नवकार महामंत्र के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शरूआत की गई l

तत्पश्चात मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर, बालोतरा सुशील कुमार एवं नगर परिषद की सभापति सुमित्रा जैन का मीठालाल गौतम कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सम्मान एवं बहूमान किया गया l

समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर, बालोतरा सुशील कुमार ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामो की सराहना की तथा विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आज का दौर शिक्षा व विज्ञान का दौर है l
उन्होंने कहा कि शिक्षित होने से मनुष्य की सोचने समझने की शक्तियां बढ़ती है। जिससे वह अपने जीवन को सही दिशा दे पाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप कार्य करने एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रखते हुए आगे बढ़ने की बात कही।

विद्यालय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अयूब के. सिलावट ने बताया कि समारोह में मीठालाल गौतम कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन गौतम एम. जैन, वाइस चेयरमैन अनिल एम. जैन, मैनेजमेंट मेंबर एवं ट्रस्टी ऋतु जैन, ओमप्रकाश चोपड़ा, प्रकाश बालड़, प्रकाश श्रिश्रीमाल ओमप्रकाश बांठिया तथा हनुमान बालड़, पृथ्वीराज अन्याव अहमदाबाद, सुशील भंडारी जोधपुर पारसमल भंडारी, संदीप ओस्तवाल, भेरूलाल श्रीश्रीमाल, ओमप्रकाश दाती,निर्मल बालड़, दिनेश गोलछा, गनी मोहम्मद विद्यालय प्रबंधन समिति के परिवारजन, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं शहर के अन्य गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए l

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में 315 स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को बहुत ही यादगार बना दिया. छात्र-छात्रा ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य करके दर्शकों का मन मोह लिया l छात्र – छात्राओं ने फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया, राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर, आध्यात्मिक नृत्य, तारक मेहता का उल्टा चश्मा नाटक के माध्यम से हंसते रहो, अनेकता में एकता भारत की विशेषता, जल ही जीवन नाट्य प्रस्तुति, जंगल थीम, जीवन के विभिन्न रंगों जैसे संदेश संगीत, नाट्य और नाटक के माध्यम से ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.l

विद्यालय प्राचार्या सुधा मदान ने प्राचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की l सत्र 2022-23 में बोर्ड कक्षाओं तथा खेल क्षेत्र में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रगती के बारे में अवगत कराया l कहा कि वार्षिकोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, प्रदर्शन, आत्माभिव्यक्ति और दायित्व की भावना को बहमुखी होकर विकसित करने का अवसर मिलता है। छात्र-छात्राओं की वर्षभर क्षमताओं के मूल्यांकन के आधार पर उन्हें अलग-अलग श्रेणियों के लिए पुरस्कृत किया।

सत्र 2022-23 में बोर्ड कक्षाओं में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का प्रशस्ति पत्र मोमेंटो देकर सम्मान किया गया l जिसमें कक्षा पांचवी बोर्ड में प्रथम स्थान काव्या राजपुरोहित 95.50% अष्टम बोर्ड में प्रथम स्थान अंजली पालीवाल 96.83 जिसे राज्य सरकार द्वारा इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड जिसमें नकद राशि ₹40000 तथा कक्षा दसवीं में चैतन्य शर्मा प्रथम स्थान 95.00, कक्षा बारहवीं वाणिज्य वर्ग में गोपाल गोयल प्रथम स्थान 96.80 तथा कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में आयुषी 94.80 प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया l

सांस्कृतिक मंत्री कृष्णा काकरिया द्वारा प्रोग्राम थीम “एक्यम्-टुगेदर वी ग्रो” के बारे में बताया गयाl समारोह के अंत में वोट आफ थैंक्स विद्यालय की हेड गर्ल हिमांशी मेहता द्वारा प्रस्तुत किया गया गया l प्रोग्राम का सफल संचालन शरद गोयल प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर तथा सह संचालक विद्यार्थी तन्वी तथा प्रियांशी के द्वारा किया गया l

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button