गुनामध्य प्रदेश

फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा चेक बाउंस के प्रकरण में करीबन पांच साल से फरार इनामी स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार

वारंटी की गिरफ्तारी पर गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से घोषित था 1,000 रुपये का इनाम

(संवाददाता गोपाल अहिरवार बमोरी) 

गुना पुलिस अधीक्षक  श्री संजीव कुमार सिंहा के दिशा निर्देशन में मुना पुलिस द्वारा जिले में फरार वारंटियों, इनामी बदमाशों सहित विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की एक अभियान के रूप में धरपकड की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में जिले के फतेहगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार एवं उनकी टीम द्वारा चैक बाउंस के एक प्रकरण में करीबन 05 साल से फरार चल रहे एक हजार रुपये के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस थाना फतेहगढ़ गौरतलब है कि आरोपी हरवीर सिंह धाकड निवासी ग्राम कलोरा द्वारा वर्ष 2018 में एक निजी बैंक से ट्रेक्टर फायनेंस कराया था जिसमें आरोपी द्वारा किश्तें जमा नहीं करने पर बैंक द्वारा आरोपी हरवीर धाकड के विरुद्ध माननीय न्यायालय में प्रकरण दायर कराया गया जिसमें न्यायालयीन कार्यवाही से आरोपी हरवीर धाकड के लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा अपने प्रकरण क्र. 589/2019 धारा 138 एनआई एक्ट में आरोपी हरवीर धाकड की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी किया गया था, जो तामीली हेतु फतेहगढ थाने पर प्राप्त हुआ था। फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा वारंटी हस्वीर धाकड की निरंतर तलाश की गई, लेकिन आरोपी की चतुर चालाकी के कारण उसकी गिरफ्तारी नही हो पा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने हेतु गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से एक हजार रुपये का इनाम भी उद्घोषित किया गया है।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button