अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

गौरा में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने में हर्रैया तहसील नही ले रहा रुचि

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती (कप्तानगंज ) – नगर पंचायत कप्तानगंज के अन्तर्गत गौरा में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण है । सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए सैकड़ों शिकायत थाना दिवस , तहसील दिवस , उप जिला अधिकारी हर्रैया , जिलाधिकारी बस्ती एवं मुख्यमंत्री तक किया गया है लेकिन हर्रैया तहसील कुंभकर्णी नींद में मस्त हैं । वर्तमान समय में भूमाफियाओं पर बाबा का बुल्डोजर चल रहा है इतना ही नहीं प्रदेश में बड़े – बड़े भूमाफिया बुल्डोजर बाबा के सामने धरासाई हो गये है । पूरे प्रदेश में अवैध अतिक्रमण हटाने का सिलसिला जारी है प्रदेश सरकार बुल्डोजर बाबा के नाम से प्रसिद्ध है । तेज तर्रार जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने जिले में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वाले की सूची बनाने का निर्देश था और सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया था । जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी हर्रैया तहसील के अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा गौरा में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण न हटवाना चर्चा का विषय बना हुआ है ।

               आपको बताते चलें कि नगर पंचायत कप्तानगंज गौरा में चकमार्ग , तालाब , गढही , घूर गड्ढे की जमीन पर अवैध अतिक्रमण है । सोशल मीडिया पर जब सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की खबर वायरल होने पर राजस्व टीम द्वारा पैमाइश के नाम पर लोपापोती कर दिया जाता है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 20 दिन पहले अवैध अतिक्रमण की खबर सम्मानित समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद राजस्व टीम ने सरकारी भूमि का चिन्हांकन करके अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया था राजस्व टीम के निर्देश देने के बाद अतिक्रमण ग्रामीणों द्वारा हटाना शुरु हो गया था लेकिन हर्रैया तहसील के अधिकारियों / कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य बन्द है और अवैध अतिक्रमणकारियों का हौसला बढ़ा है । आखिर क्यों ? गौरा में अवैध अतिक्रमण हटवाने में हर्रैया तहसील आनाकानी कर रहा है जिसकी तरह – तरह की चर्चाएं जिले में चल रही है ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button