देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिशिक्षाहरियाणा
हरियाणा सरकार जन-जन तक गीता के शास्वत संदेश को पहुंचाने का कार्य कर रही -ओमप्रकाश यादव मंत्री

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*हरियाणा सरकार जन-जन तक गीता के शास्वत संदेश को पहुंचाने का कार्य कर रही -ओमप्रकाश यादव मंत्री*
*सांस्कृतिक संध्या के साथ गीता महोत्सव-2023 का हुआ भव्य समापन*
*महावीर गुड्डू के शिव गायन और बम लहरी पर भक्ति में लीन हुए दर्शक*
स्थानीय आईटीआई मैदान में चल रहे गीता महोत्सव-2023 के जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का शनिवार को सांस्कृतिक संध्या व पारितोषिक वितरण कार्यक्रम के साथ भव्य समापन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
*इस मौके पर नागरिकों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि गीता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना हजारों वर्ष पूर्व था। हम सभी को गीता को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। यह शांति एवं ज्ञान का मार्ग है। गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन जीने की विशेष कला है। यह सभी धर्म के लोगों के लिए कारगर है । हरियाणा सरकार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के जरिए जन-जन तक गीता के शास्वत संदेश को पहुंचाने का कार्य कर रही है।*
सांस्कृतिक संध्या के दौरान हरियाणा के जाने-माने कलाकारों ने अपनी गीतों के जरिए गीता का संदेश दिया। विभिन्न स्कूलों व कॉलेज के बच्चों ने भी हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच के माध्यम से प्रदर्शित किया। हरियाणवी कलाकार महावीर गुड्डू ने जब शिव गायन और बम लहरी की प्रस्तुति दी तो दर्शक भक्ति में लीन हो गए। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने आईटीआई मैदान में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रोफेसर डा. ममता शर्मा, व डा. पंकज गौड़ ने किया।
*इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता, एसडीएम मनोज कुमार, नगराधीश डा मंगल सैन, सुरेश चौधरी, नरेंद्र झिमरिया, आर के जांगड़ा, सुरजीत अरोड़ा, गुरमेल सिंह, घनश्याम शर्मा, सतबीर गहली, रामानंद अग्रवाल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।*

Subscribe to my channel


