उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

सड़क सुरक्षा के नाम पर जनता का उत्पीड़न प्रशासन मौन

चालान के नाम पर गरीब जनता का हो रहा शोषण -कांग्रेस प्रदेश महासचिव आरटीआई विभाग महेंद्र श्रीवास्तव

 

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

-रेड लाइट खराब ट्रैफिक कर्मी खड़े होकर नियंत्रित कर रहे यातायात

*बस्ती*- एक तरफ उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के पर यातायात नियमों का पालन और सड़क सुरक्षा की जानकारी देने के लिए लोगों को नुक्कड़ नाटक के जरिए, प्रचार वाहन के जरिए हर क्षेत्र के हर ब्लॉक तहसीलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जो 31 दिसम्बर तक चलेगी एवं परिवहन कार्यालय परिसर में टैंपो/आटो चालक एवं टैंपो / आटो यूनियन पदाधिकारियों के वाहन स्वामियों को वाहन चलाते समय हेल्मेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने का निर्देश दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ जिले में के सड़क सुरक्षा के नाम पर जनता का उत्पीड़न जारी है आए दिन चालन के नाम पर ट्रैफिक हवलदार से लेकर इंस्पेक्टर तक अपनी जेब गर्म करने में मस्त हैं। कांग्रेस प्रदेश महासचिव आईटीआई विभाग महेंद्र श्रीवास्तव ने मीडिया को विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि

प्रशासन की सुस्ती से कंपनी बाग रोड तिराह एवं बस स्टैंड रोडवेज पर रेड लाइट सिग्नल खराब पड़ा है। परिणाम यह है कि शहर में यातायात भेड़चाल से चल रहा है। जिले में हजारों ट्रैक्टर ट्रालीयां बुलेट ट्रेन की तरह सड़कों पर दौड़ रही है और प्रशासन के संरक्षण में खनन विभाग की गाड़ियां भी चल रही है । बिना रजिस्ट्रेशन कराए जिले में ट्रैक्टर ट्रालीयां चल रही हैं जिले में एक भी ट्राली का रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा नहीं कराया गया है लेकिन विभाग की मिली भगत होने से एक भी ट्राली ट्रैक्टर का चालान नहीं किया गया है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button