देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का वर्चुअल शुभारंभ

*जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुआ वी सी द्वारा सीधा प्रसारण* *विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 16 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को जिला कलक्टर परिसर में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीसी के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य व्यापी अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

जिसका जिला स्तरीय कार्यक्रम में वी सी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीसी के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य व्यापी अभियान का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए विकसित भारत की संकल्पना को जन सामान्य के पटल पर रखा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की आमजन को दिलाई शपथ दिलाई। साथ ही महिला सुरक्षा,भ्रष्टाचार उन्मूलन, मजबूत कानून व्यवस्था को सरकार की प्राथमिकता बताया।

  कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के विडियो का प्रसारण किया गया। इस दौरान मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए।

इसी क्रम में पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, जिला कलक्टर राजेंद्र विजय, भाजपा नेता बालाराम मूढ़ समेत जनप्रतिनिधियों द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। यह वैन जिले के ग्राम पंचायत मुख्यालय पर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ आमजन को जागरूक करने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर राजेंद्र विजय, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार, पुलिस उप अधीक्षक सुभाषचन्द्र, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन, समाजसेवी बालाराम मूढ़ समेत जनप्रतिनिधि, राजीविका से जुड़ी मातृ शक्ति, जिला स्तरीय अधिकारी, पत्रकार गण और आमजन शामिल हुए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button