नारनौल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नारनौल मे युवा साथियो ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर दीपक सोनी पुरानी सराय, दीपक गोतम आजाद चौक, अमित कमाल, निसांत सोनी पर मोहल्ला, रवि सोनी मिश्रवाड़ा मोहल्ला, विजय सिंह सघीवाडा, वीरेंद्र सिंह मेई,अमित यादव, गंगा राम सैनी सहित अनेक साथियों को जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी ज्वाइन करवाई और सदस्यता ग्रहण करवाई ।
सभी साथियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।